फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टम इंस्पेक्टर और उनके मां-पिता पर मुकदमा

Sat, 06 Feb 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाने में कस्टम इंस्पेक्टर और उनके मां-बाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। जब विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों के साथ भी मारपीट की थी और इंस्पेक्टर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर किया।
विज्ञापन



 
मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार निवासी गुलाब सिंह ने अपनी बेटी पूजा की शादी आशियाना कालोनी निवासी कृष्ण गोपाल प्रजापति के साथ की थी। कृष्ण गोपाल कस्टम में इंस्पेक्टर हैं और उसकी तैनाती मुकदमा ही है। पूजा की एक बेटी भी है। पूजा ने आरोप लगाया है कि पति और उनकी मां विमला देवी व पिता कमल किशोर दहेज में दस लाख रुपये और एक कार की मांग कर रहे हैं।


गुरुवार की रात भी उसे दहेज के लिए परेशान किया गया। जबकि पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। बेटी की सूचना पर मायके वाले पहुंच गए। आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की थी। लाइसेंसी बंदूक से उन पर फायर किया गया।पीड़िता ने महिला थाने में पति और उसके मां-बाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें