फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर छात्रा से छेड़खानी, भाई को पीटा

Wed, 13 Dec 2017 01:07 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
victim - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा से घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप है। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के भाई की पिटाई की। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकजुट हो गए, आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली दसवीं की छात्रा का आरोप है कि एक युवक सोमवार रात उसके घर में घुस गया। युवक ने छात्रा से छेड़खानी की। विरोध जताने पर तेजाब से चेहरा झुलसाने, गोली मारने की धमकी दी। बहन की चीख पुकार सुनकर उसे बचाने के लिए भाई आया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान भीड़ एकजुट हो गई।

आरोपी छात्र को मौके पर पकड़ लिया गया। लोगों ने आरोपी की भी पिटाई की। मामले की शिकायत कंट्रोल रूम में दी गई। एसएसआई सिविल लाइन नरेश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हे। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़खानी की पूर्व में हुई वारदातें
- सिविल लाइन थानाक्षेत्र में युवती से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट।
- सिविल लाइन थानाक्षेत्र निवासी दसवीं की छात्रा से छेड़खानी।

- गलशहीद थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती से सरेराह छेड़खानी।
- कटघर थानाक्षेत्र निवासी 8वीं की छात्रा से छेड़खानी, मारपीट।

- मझोला में 10वीं की छात्रा से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें