मां-बाप के हत्यारे बेटे जावेद उर्फ भूरा की परिवार पैरवी नहीं करेगा। सारदा खातून के दूसरे बेटे ने साफ इंकार कर दिया है कि जिसजावेद के कारण हमारे सिर से मां-बाप का साया उठ गया। अब उससे हमारा कोई नाता नहीं है। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। घटना के चार दिन बाद भी परिवार उबर नहीं पाया है।
सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक गली नंबर तीन में गुरुवार की रात जावेद उर्फ भूरा(25) पुत्र आले हसन ने अपनी मां सारदा की हत्या कर दी थी। जावेद अपनी मां से पचास रुपये की मांग कर रहा था। जब सारदा ने रुपये देने से इंकार कर दिया तो उसने मां क पेट में चाकू मार दिया था।
इस घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे जावेद उर्फ भूरे को गिरफ्तार कर लिया था और शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया था। पूछताछ में पता चला कि दो साल पहले जावेद ने अपने पिता की हत्या कर दी थी।
जावेद के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले सारदा के दूसरे बेटे नूर हसन ने बताया कि मां की मौत के बाद से पूरा परिवार गम हैं। हम छह भाई थे। जावेद को छोड़कर सभी भाई मां का अच्छी तरह ध्यान रखते थे। जावेद ने हमसे मां-बाप छीन लिए हैँ। अब जावेद की पैरवी नहीं की जाएगी। अब वो सलाखों में ही रहेगा। नूर हसन ने कहा कि ऐसे बेटे को कड़ी से कड़ी सजा मिली चाहिए।