फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में हिस्ट्रीशीटर की तलाश

Sat, 30 Dec 2017 01:06 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर को हिला देने वाले दोहरे हत्याकांड में पुलिस को सैकड़ों लोगों से पूछताछ और दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले के बाद एक सुराग हाथ लगा है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि घटना से कुछ घंटे पहले ही हरपाल नगर में एक हिस्ट्रीशीटर को घूमते देखा गया था। पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन


हालांकि वह  पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।22 दिसंबर की शाम गलशहीद के हरपाल नगर में लाइन पार सूर्य नगर निवासी महावीर शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि दो सौ मीटर दूर जवाहर नगर में महावीर के भतीजे राहुल शर्मा का शव पड़ा मिला था। राहुल को भी गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था।

दोहरे हत्याकांड के बाद से पुलिस की कई टीमें खुलासे में जुटी हैं। लेकिन पुलिस अभी तक कोई लाइन तय नहीं कर पा रही थी। पुलिस ने इस मामले में सैकड़ों लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा घटना स्थल से लेकर रेलवे स्टेशन और हनुमान मूर्ति व कोहिरनूर तिराहे तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन


लंबी जांच पड़ताल के बाद पुलिस को पता चला कि घटना से चंद घंटे पहले मोहल्ले में एक हिस्ट्रीशीटर को घूमते देखा गया था। पुलिस  सूत्रों का दावा है कि उस हिस्ट्रीशीटर का नाम भी पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने उसके घर दबिश दी। लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। इस दोहरे हत्याकांड में हिस्ट्रीशीटर की कोई भूमिका रही है या नहीं।

ये तो उससे पूछताछ के बाद ही साफ हो पाएगा। हर मोर्चे पर फेल हो चुकी पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

घटना के एक सप्ताह बाद मौके से मिला खून से सीना ईंटा
 दोहरे हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस की गंभीरता उस वक्त उजागार हुई। जब राहुल के परिजन गुरुवार को मौके पर गए। उन्होंने घटनास्थल पर एक खून से सना ईंटा पड़ा गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। तब पुलिस ने उस खून से सने ईंटें को कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे भी जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें