शामली। मोहल्ला टंकी कॉलोनी रोड निवासी महिला ममता पत्नी संजय गुप्ता ने गुलशनगर निवासी एक व्यक्ति से 13 लाख 70 हजार रुपये में एक मकान का सौदा तय किया था। बाकी रुपये बैनामे वाले दिन मौके पर ही दिए जाने की बात हुई थी। जिसके बाद महिला ने सात दिसंबर को उसको 10 लाख चार हजार रुपये देकर बैनामा कराने के लिए 26 दिसंबर तय की थी। तय तारीख पर ममता ने मकान का बैनामा लेने के लिए संपर्क किया तो पता चला कि वह व्यक्ति तो परिवार सहित ही लापता हो गया। पीड़िता ने उसको ढूंढा लेकिन पता नहीं चला। जिसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंची और तहरीर देकर पूरा मामला बताया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है।