फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से खोदकर निकाली गई नौकरानी की लाश

Fri, 31 Jul 2015 07:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस में निर्यातक के घर फांसी पर लटकी मिली नौकरानी की लाश को डीएम के आदेश पर गुरुवार देर शाम कब्र खोदकर निकाला गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने नौकरानी की लाश निर्यातक की सुपुर्दगी में इस निर्देश के साथ दी थी कि असम से नौकरानी के परिजनों के आने तक शव को सुरक्षित रखा जाएगा। लेकिन पुलिस को बिना बताए निर्यातक ने लाश को दफन करा दिया।
विज्ञापन



मामले में सिविल लाइन पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है और खुद एसएसपी लव कुमार ने केस की मानीटरिंग शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार को एक निर्यातक के घर में सर्वेंट क्वार्टर से सटे स्टोर रूम में नौकरानी की लाश लटकी मिली थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें फांसी से मौत की पुष्टि हुई थी। हालांकि बलात्कार की आशंका में नौकरानी की वैजाइनल स्लाइड भी तैयार की गई थी, जिसे फारेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।


एसएसपी लव कुमार ने बताया कि जिस स्टोर रूम में लाश मिली उसके बगल के रूम में एक लॉकेट तीन टुकड़ों में मिला है। एसएसपी ने बताया कि बुधवार नौकरानी मारिया (20) का शव निर्यातक को इस शर्त के साथ सौंपा गया था कि असम से उसके परिजनों के आने तक बॉडी को सुरक्षित रखेंगे। लेकिन निर्यातक ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को दफना दिया। इसके लिए निर्यातक को थाने बुलाकर पूछताछ की गई है। एसएसपी ने बताया कि डीएम की अनुमति से शव कब्र से निकलवा लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें