फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर लेकर कांग्रेसियों ने सांसद को खोजा

Mon, 01 Jun 2015 06:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को कांग्रेसियों ने शहर में सांसद सर्वेश सिंह की तलाश की। जीआईसी से पान दरीबा तक ‘गुमशुदा की तलाश’ वाले पम्फलेट चिपकाए। कांग्रेसियों ने कहा कि एक साल से सांसद नजर नहीं आए। शहर से गांव तक की समस्याएं गिनाते हुए कांग्रेसियों ने पूछा कि- आम जनता एवं किसानों के अच्छे दिन कब आएंगे?
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव असलम खुर्शीद की अगुवाई में कांग्रेसियों ने गुमशुदा सांसद की तलाश वाले पम्फलेट पोस्टर चिपकाते हुए निकले। इस दौरान शहर की सड़कों पर निकल रहे लोगों और दुकानदारों से पूछा कि सांसद सर्वेश सिंह कभी उनके बीच नजर आए? कांग्रेसियों ने कहा कि 30 मई 2014 के बाद सांसद कभी शहर में नजर नहीं आए। इससे पूर्व कांग्रेसियों ने बैठक की और कुछ सवाल उठाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें