फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की हत्या के पीछे अवैध संबंधों की दास्तां

Tue, 16 Feb 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थर्माकोल कारोबारी दिनेश कुमार की हत्या के पीछे अवैध संबंधों की कहानी उजागर हो रही है। दिनेश के मोबाइल की सीडीआर ने इस केस को काफी हद तक खोल दिया है। पुलिस छानबीन में थर्माकोल कारोबारी के संबंध एक शादीशुदा महिला से होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन



इस मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात कारोबारी के पाटर्नर समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। हालांकि अभी पुलिस घटनाक्रम की कड़ियों को नहीं जोड़ सकी है। मझोला थानाक्षेत्र के रामेश्वर कालोनी निवासी दिनेश मानसरोवर कालोनी में शिव मंदिर के पास रहने वाले कांता प्रसाद सैनी के साथ थर्माकोल का कारोबार करता था।


रविवार की रात कांता प्रसाद अपने परिवार के साथ डबल फाटक के पास अपने रिश्तेदारी में गया था। जबकि अपनी परचून की दुकान में दिनेश को बैठा गया था। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने दिनेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि हमलावरों ने दिनेश को कनपटी पर सटाकर दो गोलियां मारी गईं थीं।
विज्ञापन



315 बोर की एक गोली भेजा उड़ाते हुए पार हो गई थी। जबकि दूसरी गोली अंदर ही फंस गई थी। फोरेंसिक टीम ने सोमवार को मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जिससे पता चला है कि हमलावरों ने कुर्सी पर बैठे दिनेश पर गोली दाग दीं थीं। उधर, पुलिस तहकीकात में दिनेश की हत्या के पीछे अवैध संबंधों की दास्तां उजागर हो रही है।


एक शादीशुदा महिला के साथ दिनेश की लंबी बात होती थी। रविवार को भी उसकी महिला से 27 बार बात हुई। पुलिस इस महिला से पूछताछ की तैयारी कर रही है। रविवार को घटना के बाद भी पुलिस ने इस महिला से सवाल जवाब किए थे। पुलिस ने रविवार को देर रात कांता प्रसाद को भी पूछताछ के लिए उठा लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें