फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने नहीं दिलाईं चूड़ियां तो लगा ली आग 

Fri, 08 Jul 2016 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo
विज्ञापन
ईद पर चूड़ियां नहीं मिलने से नाराज तीस वर्षीय महिला ने खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

इकरार नगर अमरोहा की तबस्सुम ने सुबह अपने पति सलीम से चूड़ियों समेत श्रृगांर की कई चीजें मांगी।

पति ने कहा अभी पैसे नहीं हैं बाद में खरीद देंगे। इनकार सुन तबस्सुम को गुस्सा आ गया। उसने घर में रखा मिट्टी तेल अपने उपर उड़ेल लिया और आग लगा ली। पति सलीम ने जब उसे जलता देखा तो आग बुझाने लगा। इस दौरान पति के भी दोनों हाथ बुरी तरह जल गए।

परिजनों ने दोनों को अमरोहा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। तबस्सुम की हालत खराब होता देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। कुछ देर बाद डाक्टरों ने पति को भी मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों ने बताया कि तबस्सुस 90 प्रतिशत से ज्यादा जली है। सलीम और तबस्सुम के दो बेटे सुभान और रेहान हैं। इनकी उम्र सात साल और साढ़े तीन साल है। सलीम सिलाई का काम करता है। तबस्सुम को गंभीर अवस्था में मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें