फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरसहायमल ज्वैलरी शोरूम के गार्ड से बंदूक छीनने की कोशिश

Mon, 01 May 2017 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांठ रोड स्थित हर सहाय मल ज्वैलरी शोरूम में रविवार रात बड़ी वारदात होने से बच गई। बाइक सवार दो युवक शोरूम के बाहर पहुंच गए। उन्होंने गार्ड से बंदूक छीनने की कोशिश की। इसी छीनाझट्टी में बंदूक टूट गई।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को पकड़ लिया। दोनों नशे में धुत हैं। सिविल लाइंस के रामगंगा विहार टीडीआई सिटी निवासी रचित प्रकाश  का कांठ रोड पर हर सहाय मल नाम से ज्वैलरी शोरूम है।

रविवार की रात रचित प्रकाश शोरूम बंद कराने के बार अपने जा रहे थे। वह गेट पर ही पहुंचे थे। इसी दौरान दो युवक बाइक से पहुंच गए। दोनों युवक नशे में धुत थे। उन्होंने गाली गलौच शुरू कर दी।  शोरूम में आग लगाने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच गार्ड प्रभाकर पहुंच गया। उसने युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो उसे धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी बंदूक छीनने की कोशिश की। इसी दौरान बंदूक टू ट गई। दूसरे गार्ड भी पहुुंच गए।

उन्होंने घेराबंदी कर दोेनों युवकों को पकड़ लिया। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर थाने ले गई। उन्होंने पूछताछ में अपने नाम मनीष और राहुल बताए हैं। दोनों रेलवे हरथला कालोनी के रहने वाले हैं।

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि दोनों युवक नशे में हैं। गार्ड से कहासुनी हो गई थी। इसी बीच उन्होंने गार्ड की बंदूक छीनकर छोड़ दी। केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें