फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीर के लिए एटीएस-एसटीएफ ने मारे छापे

Mon, 11 Apr 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुनीर - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
नेशनल जांच एजेंसी के डीएसपी मो. तंजील अहमद की हत्या के मुख्य आरोपी माने जा रहे हिस्ट्रीशीटर मुनीर की तलाश में शनिवार देर रात एटीएस और एसटीएफ की टीमें ने मुरादाबाद के हरथला और हिमगिरी कालोनी में दबिश दी।
विज्ञापन


पकड़े गए मुनीर के दोस्तों ने पूछताछ में बताया था कि मुरादाबाद में उसके पिता की टाइल्स की दुकान के पास ही उसके एक रिश्तेदार का घर है। मुनीर का इस रिश्तेदार के घर आना जाना था। लेकिन घंटों की खोजबीन के बाद भी टीम उसके रिश्तेदार का घर नहीं ढूंढ पाई। सूत्रों की माने तो टीम ने बाद में मझोला के आजाद नगर में दबिश दी थी।

दो अप्रैल की रात बिजनौर के स्योहारा थानाक्षेत्र के सहसपुर गांव में एनआईए अफसर मो. तंजील अहमद की हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी फरजाना को भी गोली मारी गईं थीं। जबकि बेटे और बेटी ने सीट के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई थी।
विज्ञापन


पुलिस और अन्य जांच एजेंसियाें की पड़ताल में सहसपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर मुनीर और उसके साथियों का नाम सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुनीर के चार साथियों को पुलिस पकड़ चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी मुनीर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा है। मुनीर की तलाश में जुटी एटीएस और एसटीएफ ने शनिवार की रात हरथला में दबिश दी थी।

टीम ने लोकल पुलिस को साथ लेकर हरथला और हिमगिरी कालोनी में दबिश दी। मुनीर के रिश्तेदार की तलाश की, लेकिन मुनीर के रिश्ते के मामा का घर नहीं मिला। सूत्रों की माने तो बाद में पुलिस ने मझोला के आजाद नगर में भी दबिश दी। यहां भी टीमें छापेमारी की। लेकिन मुनीर के दोस्तों ने उसके मामा का जो नाम पूछताछ में बताया था। इस मकान को कोई व्यक्ति नहीं मिला। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें