फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाखों में पहुंचा युवती को जलाकर मार डालने वाला

Tue, 13 Dec 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
छात्रा पूनम - फोटो : फाइल ‌चित्र
विज्ञापन
युवती को जलाकर मारने के आरोप में पकड़े गए आरोपी शिव दत्त सैनी को पुलिस ने सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उसने पूछताछ में खुद को बेगुनाह बताया है। शनिवार सुबह मझोला में पूनम नाम की युवती को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया था।
विज्ञापन


इस मामले में युवती के पिता ने शिव दत्त सैनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रविवार की रात पुलिस ने आरोपी शिव दत्त को गिरफ्तार कर लिया था। उसने पूछताछ में बताया कि वह युवती के घर आता जाता था। युवती ने खुद आग लगाई है या फिर उसे जलाया गया है।

लेकिन इस कांड में उसका कोई हाथ नहीं है। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जल भेज दिया गया। युवती का शव आने के बाद यहां बवाल की आशंका जताई जा रही थी। एलआईयू के साथ ही पुलिस को भी पहले ही तैनात कर दिया गया था। कुछ लोगों ने हंगामा करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

  जिंदा जलाकर मारी युवती का शव देख रो पड़ी हर आंख
मिट्टी का तेल डाल जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारी गई युवती का शव सोमवार दोपहर उसके घर पहुंचा तो मौजूद हर शख्स की आंख नम हो गई। परिजनों में चीख पुकार मच गई। कोई परिवार को सांत्वना बांध रहा था तो कोई इस कांड के गुनहगार को कोसता रहा। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

मझोला थानाक्षेत्र के मंडी समिति गेट के सामने राजमिस्त्री महावीर सैनी का परिवार रहता है। महावीर की तीसरे नंबर की बेटी पूनम को पड़ोस में रहने वाला दबंग शिव दत्त सैनी लंबे से परेशान कर रहा था। वह उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन पूनम उसे पसंद नहीं करती थी। शुक्रवार की भी आरोपी शिव दत्त उसे धमकाया था।

युवती केे पिता ने आरोप लगाया था कि शनिवार सुबह युवती घर में मौजूद थी। इसी बीच शिव दत्त अपने पिता के साथ उसके घर में पहुंच गया और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। बेटी की चीख पुकार सुनकर मां भी बाहर आ गई। तब तक आरोपी फरार हो गए थे। गंभीर अवस्था में परिजन उसे लेकर दिल्ली लेकर जा रहे थे कि देर रात उसकी मैत हे गई थी।

रविवार को छुट्टी के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे युवती का शव उसके घर पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार में चीख पुकार मच गई। इसके बाद परिजनों ने लोकोशेड स्थित मोक्षधाम में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें