जिस्मफरोशी का धंधा चलाने वाला आफाक बाकरी नेपाली नौकर रखता था। उसके उझारी स्थित इकबाल हवेली में नेपाली नौकर रहता था। सूत्रों पर यकीन किया जाए तो नौकर नेपाल से लड़कियां सप्लाई कराने का काम किया करता था। जब से आफाक व उसकी पत्नी सायरा बेगम दिल्ली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े हैं। नेपाली नौकर चुपचाप गायब हो गया।
नेपाल समेत देश की पांच हजार से अधिक लड़कियों से कोठे पर पहुंचाने वाला आफाक बाकरी नेपाली नौकर रखता था। यह नौकर उझारी स्थित इकबाल हवेली में रहता था। सूत्रों के मुताबिक नौकर का तो बहाना था। वह उझारी में बैठकर ही नेपाल में अपने गिरोह के संपर्क में रहता था और लड़कियों के सप्लाई दिल्ली के जीबी रोड तक कराता था। बताया जाता है कि यह नौकर पिछले छह सालों से उझारी में रह रहा था।
एक माह में पांच दिन उझारी में रहता था, बाकी दिनों में पता नहीं कहां गायब हो जाता था। उझारी का बच्चा-बच्चा नेपाली नौकर के बारे में जनता है। जिस दिन से दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जीबी रोड पर छापेमारी की और जिस्मफरोशी का धंधा चलाने वाला आफाक बाकरी व उसकी पत्नी सायरा बेगम को गिरफ्तार किया है, उसी दिन से नेपाली नौकर उझारी से चंपत हो गया। उसे डर था कि पुलिस पूछताछ में आफाक कहीं उसे भी ना फंसा दे।