मुरादाबाद। सिविल लाइंस के आयकर कालोनी में चोरों ने आयकर इंस्पेक्टर के मकान के ताले तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय इंस्पेक्टर का परिवार बाहर गया था। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर घर लौट आए। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
अंबेडकर नगर निवासी आनंद गुप्ता आयकर विभाग में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उनकी तैनाती मुरादाबाद में है। वह आय कालोनी में ही सरकारी आवास में रहते हैं। वह शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने उनके आवास को निशाना बना लिया। चोर ताले तोड़कर अंदर घुस गए और तीस हजार रुपये की नकदी व सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देख तो इसकी जानकारी आनंद गुप्ता को दी। आनंद गुप्ता मुरादाबाद पहुंचे घटना की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शक्ति सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।