फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पर सामने से दागी गोली, दिल और फेफड़ा फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अमरोहा में शहीद हुए सिपाही हर्ष चौधरी के शव का सोमवार दोपहर दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। दो घंटे चले पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। पीएम रिपोर्ट से पता चला कि सिपाही को तीन से पांच मीटर की दूरी से सीने पर 315 बोर की गोली दागी गई थी। गोली से हर्ष का दिल और फेफड़ा फट गया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शहीद सिपाही के शव को लेकर अमरोहा चली गई। आईजी रमित शर्मा भी पुलिस के साथ अमरोहा गए।
विज्ञापन

अमरोहा के चंदरपुर में रविवार रात सिपाही हर्ष चौधरी को हिस्ट्रीशीटर ने गोली मार दी थी। अमरोहा पुलिस रविवार रात करीब आठ बजे सिपाही हर्ष चौधरी को गंभीर हालत में टीएमयू अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां उपचार के दौरान देर रात हर्ष की मौत हो गई थी। सोमवार सुबह पुलिस हर्ष के शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। यहां आईजी रमित शर्मा, एसएसपी जे रविंदर गौड, एसपी यातायात सतीश चंद्र और सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए गए थे। सुबह सवा 11 बजे हर्ष के शव का पोस्टमार्टम शुरू किया गया। दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। सबसे पहले शव का एक्सरे कराया गया। जिससे पता चला कि गोली शरीर में कहां लगी और कहां फंसी है। एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। जिससे पता चला कि हर्ष को गोली सीने पर मारी गई थी। जो घेरा बनाते हुए दिल और फेफड़े को चीरते हुए फेफड़े के नीचे हिस्से में फंस गई थी। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें