फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के नाम पर रंगदारी मांगने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

सीओ के नाम पर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप पाकबड़ा निवासी एक सपा नेता पर लगा है। आरोपी युवक पूर्व में चुनाव भी लड़ चुका है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो भी वायरल हुआ है। मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की गई है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाने में पाक्सो एक्ट के तहत एक रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसमें तीन युवकों को नामजद किया गया था। आरोपियाें में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। इनमें से ही एक आरोपी रियाज से सपा नेता ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी है। नेता ने बताया कि उसकी वजह से ही पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की है। रियाज ने पुलिस को बताया कि उसका समझौता मोहल्ले के लोगाें ने पीड़ित पक्ष से करवाया था, उसमें रंगदारी मांगने वाले सपा नेता का कोई रोल नहीं हैं। इसके बावजूद वह सीओ के नाम पर रंगदारी मांग रहा है, रुपये न मिलने पर जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। वायरल वीडियो में एक दरोगा को भी आरोपी ने अपशब्द कहा है। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी नेता के खिलाफ शिकायत मिली है। मामला जमीन के विवाद से भी जुड़ा है। इस संबंध में जांच की जा रही है। रियाज से संबंधित मामले की जांच एक महिला दरोगा कर रही हैं, पीड़िता ने ही अपने बयानों में रियाज को पहचानने से इंकार कर दिया था। इस वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें