फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिगर कालोनी में सफाई कर्मचारी को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिगर कालोनी में गुरुवार दोपहर पौने बारह बजे सफाई न करने के विवाद में सफाई कर्मचारी नेता लल्ला बाबू द्राविड के भतीजे आकाश द्राविड को गोली मार दी गई। आकाश नगर निगम में सफाई कर्मचारी है, गोली उसके कान को चीरते हुए बाहर निकल गई। इस घटना से भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नागफनी के दौलत बाग वाल्मीकि बस्ती निवासी आकाश द्राविड (22) नगर निगम में संविदा पर सफाई कर्मचारी है। आकाश के चाचा लल्ला बाबू द्राविड ने बताया कि गुरुवार दोपहर पौने बारह आकाश जिगर कालोनी में सफाई कर रहा था। इसी दौरान वहां रफीक, उनका बेटा जहांगीर और सैफ पहुंच गए। उन्होंने आकाश से पहले अपने मकान के बाहर सफाई करने का कहा। आकाश ने कुछ देर बाद सफाई करने को कहा, जिस पर रफीक, उसके बेटे भड़क गए। उन्होंने आकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान आकाश को गोली मार दी गई। गोली आकाश का कार चीरते हुए निकल गई। इस घटना की सूचना आकाश के घर पहुंची तो चीख पुकार मच गई। परिजन व अन्य सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। नागफनी और सिविल लाइंस थाने से पुलिस भी आ गई। घायल का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सुधीर कुमार धामा ने बताया कि रफीक, जहांगीर, सैफ, रफीक की पत्नी और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इनमें से जहांगीर को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें