फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर आवास के पास शिक्षिका से पर्स लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कमिश्नर आवास के पास गुरुवार रात बदमाशों ने स्कूटी सवार शिक्षिका से पर्स लूटने के लिए उसे दूर तक सड़क पर घसीटा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पर्स महिला के गले में पड़ा था। इस घटना के बाद बदमाश बाइक को तेजी से दौड़ाकर फरार हो गए। घायल शिक्षिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिगर कालोनी निवासी शिक्षिका मीनाक्षी गर्ग गुरुवार रात पौने आठ बजे एमडीए रामगंगा विहार में कोचिंग से घर लौट रही थीं। उन्होंने पर्स को गले में डाल रखा था। मीनाक्षी की स्कूटी कमिश्नर आवास के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से एक बाइक तेजी से आई। मीनाक्षी कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर पर्स छीनने का प्रयास किया। पर्स मीनाक्षी के गले में पड़ा होने की वजह से वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई। इसके बाद भी बदमाश ने पर्स नहीं छोड़ा। इस कारण बदमाश शिक्षिका को दूर तक सड़क पर घसीटकर ले गया। जिसमें मीनाक्षी गंभीर रूप से घायल गई। इसके बाद बदमाशों ने पर्स छीन लिया और बाइक दौड़ाकर भाग गए। घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने महिला को सड़क से उठाकर किनारे किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। खबर मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। एएसपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि बदमाशों की तलाश में टीमें लगी हैं। पर्स में रुपये, मोबाइल और कुछ अन्य सामान बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें