फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के नौकरों से सरेशाम नब्बे हजार लूटे

Sun, 28 Feb 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को सरेशाम एक व्यापारी के नौकरों से बाइकर्स गैंग ने 90 हजार रुपये लूट लिए। वारदात शाम को करीब छह बजे पीपलसाना क्रासिंग के पास हुई। घटना के वक्त व्यापारी के दो कर्मचारी कैश वसूली करके मुरादाबाद लौट रहे थे। बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करके रोकने के बाद गन प्वाइंट पर नौकरों से कैश का थैला लूट लिया। लूटपाट करने के बाद लुटेरे फरार हो गए।
विज्ञापन



सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आवास विकास पीली कोठी निवासी शरद गुप्ता की कटघर के विजय नगर में अनुपम ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। वह कोलगेट समेत दूसरी कई कंपनियों का सामान जिले में छोटे - छोटे दुकानदारों को सप्लाई करते हैं। शरद गुप्ता ने बताया कि शनिवार को उनके दो कर्मचारी जसवीर सिंह निवासी ताजपुर थाना कटघर और रिदू निवासी मोहल्ला जोशी कटघर छोटा हाथी लेकर माल की डिलीवरी देने ठाकुरद्वारा और भोजपुर एरिया में गए थे।


उधर से इन्हें वसूली भी करके लानी थी। शाम को करीब छह बजे जब ये दोनों कर्मचारी वसूली करके छोटा हाथी से मुरादाबाद लौट रहे थे तो पीपलसाना में रेलवे क्रासिंग के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करके दोनों को रोका। रुकते ही दोनों बदमाशों ने रिदू और जसवीर की कनपटी पर तमंचे लगाए और रुपयों का बैग लूट लिया। व्यापारी ने बताया कि बैग में नब्बे हजार छह सौ रुपये थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। देर रात तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें