फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर एक युवक को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उससे नकदी, मोबाइल, कपडे़ लूट लिए। वारदात को जहरखुरानी गिरोह के दो सदस्यों ने अंजाम दिया। इस मामले की शिकायत गलशहीद पुलिस से की गई है। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रामपुर के सैफनी निवासी राजीव ने बताया कि वह दिल्ली में कपड़ों की सिलाई का काम करता है। उसके ममेरे र्भाई की रुद्रपुर में शादी है। वह शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से रोडवेज बस में सवार हुआ। बस से रोडवेज बस अड्डे पहुंचा। यहां से वह रामपुर जाने के लिए दूसरे वाहन का इंतजार कर रहा था कि तभी दो युवक मिले। उससे दोस्ती की और चाय पिलाई। आरोप है कि चाय में नशीला पदार्थ मिला होने के कारण राजीव बेसुध हो गया। आरोपियों ने उससे पांच हजार रुपये, कपडे़ और मोबाइल लूट लिया। बेसुध हालत में राजीव को पड़ा देख यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां से उपचार के बाद राजीव अपने घर चला गया। एसएचओ गलशहीद कृपाशंकर सक्सेना ने बताया कि लूट की शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें