फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी सिपाही समेत पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में जीआरपी सिपाही और उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। सिपाही की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

हिमगिरी कालोनी निवासी चंचल की शादी चार साल पहले गुलाब मस्जिद के पास रहने वाले राजीव कुमार के साथ हुई थी। राजीव जीआरपी में सिपाही के पद पर तैनात है। महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद पति और उसके परिजन दहेज में कार व रुपयों की मांग करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले राजीव कुमार ने उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दी। महिला अपने मायके पहुंची और मायके वालों को घटना की जानकारी दी। तब वह मायके वालों के साथ थाने पहुंची पति राजीव कुमार, ससुर मुनेश कुमार, सास मुन्नी, जेठ दिनेश और जेठानी रेखा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर सुधीर पाल धामा का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें