फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप प्रकरण: होटल का मैनेजर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

होटल मानसरोवर पैराडाइज में दसवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला थाना पुलिस ने सोमवार सुबह े होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। मैनेजर पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप है। मैनेजर का चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
एएसपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मैनेजर गोविंद मिश्रा निवासी शास्त्रीनगर जिला बरेली है। वारदात की रात होटल में वह ड्यूटी पर तैनात था। सीसीटीवी फुटेज में उसकी तस्वीर कैद मिली हैं। होटल में उसकी ड्यूटी के वक्त छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। उसको होटल में बंधक बनाकर रखा गया था। आरोपियों को संरक्षण देने में मैनेजर गोविंद मिश्रा की भूमिका सामने आई है। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे सोमवार को मानसरोवर होटल से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

22 जुलाई की रात को सिविल लाइन में रहने वाली छात्रा को होटल मानसरोवर पैराडाइज लाया गया था। जहां पर उसे शराब पिलाई गई। होटल में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई। इस मामले में सिपाही देवेंद्र उसके दोस्त विवेक और मनीष को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एएसपी का कहना है कि विवेचना के दौरान अभी अन्य लोगों की भी भूमिका संदिग्ध मिली है, जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन



‘हमारे सोने के बाद घर आकर पुलिस पूछती है हाल’
मुरादाबाद। पीड़ित छात्रा के पिता का कहना है कि पुलिस उनके परिवार को परेशान कर रही है। आरोप है कि पुलिसकर्मी रात को उनके सो जाने के बाद घर पर आते हैं। वह घर आकर परेशानी पूछते हैं। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी उनके घर पर नहीं लगाई गई है। पुलिस दो बार गश्त कर वापस चली जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें