फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदनगर एफओबी की अंतिम बाधा दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गोविंदनगर पुल निर्माण की सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। सोमवार को इसके बजट पर भी अंतिम मुहर लग गई। नगर निगम पुल निर्माण के लिए रेलवे को छह करोड 38 लाख लाख रुपये देगा। यह धनराशि नौ अगस्त को अवस्थापना निधि से कराए जाने वाले विकास कार्यों की बैठक में जारी कर दी जाएगी। अब इस पुल से थ्री व्हीलर और कार निकाल सकेंगी। इससे गोविंदनगर क्षेत्र केलोगों की 30 साल पुरानी मांग पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

गोविंदनगर क्षेत्र की एक लाख की आबादी को शहर से जोड़ने के लिए एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) की मांग 30 साल से की जा रही थी। इसकी डिजाइन को लेकर रेलवे और नगर निगम में काफी समय तक विवाद चल रहा था। सोमवार को इसका अंतिम डिजाइन स्वीकृत कर लिया गया है। अब इसकी लंबाई 71 मीटर से बढ़ाकर 122 मीटर कर दी गई है, जिससे चढ़ाई काफी कम हो गई है। पैदल यात्रियों और छोटे वाहनों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी। यह पुल 3.68 मीटर चौड़ा होगा। इसकॉे दोनों साइड का ढाल भी कम हो गया है। इस वजह से दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया छोटे वाहन आराम से निकल सकेंगे। इसके लिए रेलवे ने नगर निगम से 6 करोड़ 38 लाख रुपये की मांग की है। नगर आयुक्त ने इसको स्वीकृति प्रदान कर दी। नौ अगस्त को अवस्थापना की बैठक में धनराशि का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे ने आंकलन कर प्रस्तावित बजट का पत्र भेजा है। हमने इसको स्वीकार कर लिया है। नगर निगम बजट का अवंटन चार किस्तों में करेगा।
- अवनीश कुमार शर्मा, नगर आयुक्त।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें