फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरटेक सोसाइटी में किशोरी से रेप की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


सुपरटेक सोसाइटी में किशोरी से छेड़खानी, दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। नया मुरादाबाद स्थित सुपरटेक पाल्म ग्रींस सोसाइटी में किशोरी से रेप की कोशिश की गई। शोर मचाने पर आरोपी ने किशोरी को धमकी दी। दहशत में आई किशोरी ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पाकबड़ा थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, आरोपी फरार है।
विज्ञापन

लाइनपार में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी नया मुरादाबाद स्थित सुपरटेक पाल्म ग्रींस सोसाइटी के डी ब्लॉक में रहने वाले एक युवक के फ्लैट में साफ सफाई करने के लिए जाती है। आरोप है कि बुधवार दोपहर छात्रा से फ्लैट में रहने वाले युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने पाकबड़ा पुलिस से शिकायत की लेकिन देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। एसओ पाकबड़ा शाहिद चौहान का कहना है कि जांच की जा रही है, जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें