फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी में पति पत्नी पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी में पति पत्नी पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

क्रासर
- नौकरी लगवाने के नाम पर की एक लाख रुपये की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। कोतवाली में पति पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज किया गया है। दोनों ने सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम एक लाख रुपये की ठगी की। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी मो उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मझोला के सम्राट अशोक नगर निवासी नीलम गुप्ता पत्नी मूलचंद्र गुप्ता ने नीता श्रीवास्तव पत्नी शंकर और उसके पति शंकर निवासी बुध बाजार आदर्श नगर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि पांच साल पहले आरोपी दंपति ने उसके बेटे की सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। लेकिन महिला के बेटे की नौकरी नहीं लगी। तब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी दंपति टाल मटोल करने लगा। ज्यादा दबाव बनाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। कोतवाली इंस्पेक्टर हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें