पुलिस की गिरफ्त में आए देश द्रोह के आरोपी मुजस्सम गनी को अपनी गलती का एहसास हुआ। उसने पुलिस को पूछताछ में कहा है कि वह कुछ छात्रों के बहकावेमें आ गया था। गलती ये उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिख दिया था। इसके बाद बोला कि वह सौ बार हिंदुस्तान जिंदाबाद लिखने को तैयार है। उसे माफ कर दिया जाए।
युवकों ने थाने पहुंचकर दर्ज कराए बयान
मुरादाबाद। सिविल लाइंस में छात्रों के खिलाफ देश द्रोह का केस दर्ज कराने वाले भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष धर्मेश सैनी समेत आठ युवकों ने रविवार को थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराए। उन्होंने शनिवार को हुए पूरे प्रकरण की जानकारी विवेचक को दी है।