मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार रात एक युवती को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसे गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई तो परिजन सन्न रह गए। वह युवती को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना रविवार रात की है। उन्नीस वर्षीय युवती अपने घर में सो रही थी। युवती का आरोप है कि इसी दौरान वहां मुन्ना पासी पासी पहुंच गया। वह युवती को अगवा कर अपने साथ गांव में दूसरे मकान में ले गया। शोर मचाने पर आरोपी ने युवती का मुंह दबा लिया और गोली मारने की धमकी देकर शांत कर दी। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चलने जाने के बाद युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। सोमवार सुबह परिजन थाने पहुंचे और आरोपी मुन्ना पासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। मझोला इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार दोपहर बाद उसे अदालत में पेश गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।