फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी की हत्या में पत्नी गई जेल, प्रेमी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलकर्मी शिव कुमार की हत्या के मामले में नामजद उसकी पत्नी नीतू को रविवार को मझोला पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पति की हत्या के बाद नीतू ने शनिवार को खुद पुलिस चौकी पहुंचकर पति का खून करने की बात कही थी। शुरुआती पड़ताल के बाद पुलिस का कहना है कि नीतू ने वारदात को अकेले नहीं बल्कि अपने प्रेमी पल्लव के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस का दावा है कि उसे एक स्वतंत्र गवाह मिला है, जिसने घटना के बाद पल्लव को शिवकुमार के घर से निकलते देखा था।
विज्ञापन

एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि शिव कुमार की पत्नी नीतू की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी घर से ही बरामद किया गया है। नीतू और उसके कथित प्रेमी पल्लव निवासी कटघर के मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई गई है, जिससे की दोनों की लोकेशन और उनकी आपस में बातचीत होने की पुख्ता जानकारी हो सके। सीओ ने बताया कि नीतू अपना जुर्म स्वीकार कर चुकी है। उसने पुलिस हिरासत में जो बयान दिया है उसमें बताया है कि पल्लव घटना की रात उससे मिलने आया था। इसका विरोध उसके पति शिवकुमार ने किया तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने प्लानिंग के तहत चौकी जाकर पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूला, जिससे की प्रेमी को वह बचा सके। एसएचओ ने बताया कि हत्यारोपी नीतू को रविवार दोपहर को न्यायालय ले जाया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वारदात में वांछित पल्लव की तलाश की जा रही है, उसके रिश्तेदारों के घर भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें