फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से चेन स्नेचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गांगन चौराहे के पास गांगन मंदिर में आयोजित मेले में आई तीन महिलाओं से सोमवार को चेन लूट की वारदात की गई। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

गांगन चौराहे के पास स्थित मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी मेला लगा है। मेले में सैकड़ों लोग आए थे। इस दौरान ही भीड़ का फायदा उठाकर गुरहट्टी निवासी प्रापर्टी डीलर जयदेव की पत्नी सुनीता और कंजरी सराय निवासी सर्वेश देवी के साथ ही एक अन्य महिला की चेन लूट ली गई। तीनों महिलाएं प्रसाद चढ़ाने के लिए लाइन में खड़ी थी, उस वक्त वारदात की गई है। आशंका जताई गई है कि भीड़ में शामिल एक महिला और एक लड़की ने वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में मझोला पुलिस से शिकायत की गई है। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि आरोपियों की तलाश की गई लेकिन वह पकड़ में नहीं आईं। इस मामले की शिकायत पर चेन लूट की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें