मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमों ने शहर की सीमाएं सोमवार शाम को सील कर दी हैं। शहर में आने वाली सभी गाड़ियों को जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। जांच के लिए गठित टीम के सदस्य हर गतिविधि की जानकारी अधिकारियों को दे रहे हैं।
डीएम राकेश सिंह ने सोमवार शाम को फ्लाइंग टीम, स्टेटिक टीम और बीडीओ सर्विलांस टीम के सदस्यों के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की। आवश्यक निर्देश देने के बाद उन्होंने सभी टीमों को एक्टिव कर दिया। उपजिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह छह विधानसभा में तीन-तीन टीमों में काम करेंगी। इस बैठक के बाद शहर की सीमाओं पर बैरियर लगा दिए गए। सभी जगह पुलिस और प्रशासन की टीमें मिलकर चेकिंग कर रही है।