फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान में डिवाइस लगाकर परीक्षा देते पकड़े गए आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पुुलिस भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रोनिक डिवाइस संग पकड़े गए आरोपी रण कुमार को पुलिस ने मंगलवार दोपहर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि उसने दो लाख रुपये में डिवाइस खरीदी थी। अब पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पदों पर भर्ती के लिए सोमवार को दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान मझोला के लाइनपार स्थित केजीके इंटर कालेज में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये एक अभ्यर्थी को इलेक्ट्रोनिक डिवाइस कान में लगाकर परीक्षा देते पकड़ा था। उसे कोई बोल बोल कर परीक्षा करा रहा था। सूचना मिल ने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पकड़े गए अभ्यर्थी ने पूछताछ में अपना नाम रण कुमार बताया। रण कुमार शामली जनपद के पिंडोरा गांव का रहने वाला है। उसने दिल्ली के एक गैंग से दो लाख रुपये में इलेक्ट्रोनिक डिवाइस खरीदी थी। उसे पेपर हल कराने का सौदा किया गया था। आरोपी के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूरे मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी आरोपी सामने आएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें