फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में फंसा पीसीएस अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर एक अधिकारी पर दुष्कर्म करने और धोखा देकर दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाया है। आरोपी अफसर गोरखपुर में तैनात है। महिला का दावा है कि आरोपी से उसे एक बेटा भी पैदा हुआ है। सीओ सिविल लाइंस इस मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में आरोप सही पाए गए हैं अब अफसर के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है। उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर गोरखपुर में तैनात एक अफसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि 2003 में वह दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करती थी। वहां उसकी मुलाकात झारखंड निवासी युवक से हुई थी। दोनों की मुलाकात प्रेम संबंधों में बदली तो उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। 2009 में युवती को एक बेटा पैदा हुआ। महिला ने बताया कि 2010 में युवक का चयन पीसीएस एलाइड सेवा में हो गया। इसके बाद आरोपी अफसर ने महिला को छोड़ दिया और अचानक गायब हो गया। महिला आरोपी की तलाश करते हुए उस तक पहुंच गई। आरोपी ने इसके बाद महिला को दस हजार रुपये भेजने शुरू कर दिए। अब महिला को पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है। उसे भी छोड़कर आरोपी अफसर तीसरी महिला के साथ रह रहा है। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि महिला का शिकायती पत्र मिला है। जांच में आरोप सही पाए गए हैं। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें