फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंगियों की जेल में कटेगी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नए साल में हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए 72 घंटे तक सड़कों पर पुलिस का पहरा रहेगा। इस दौरान अगर हुड़दंग करते हुए नजर आए तो रात हवालात में कटेगी। डीजीपी की ओर से निर्देश मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी सतर्क हो गई है। जिससे की नए साल पर आपराधिक वारदात होने से रोकी जा सके।
नए साल को लेकर कांठ रोड, स्टेशन रोड, बुध बाजार, गुरहट्टी, दिल्ली रोड, प्रकाश नगर, रामगंगा विहार, आशियाना, पीएसी तिराहा, फव्वारा तिराहा, हनुमान मूर्ति, लाजपत नगर, गलशहीद, मुगलपुरा, मंडी चौक, लाइनपार में पुलिस को कड़ी चौकसी के निर्देश दिए गए हैं। अलग अलग शिफ्टों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि एक जनवरी तक कड़ी चेकिंग के लिए निर्देश दिए गए हैं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में 33 स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। 250 रिक्रूट और दो सौ पीएसी के जवानों को भी नए साल पर थानों की पुलिस टीम के साथ चेकिंग पर लगाया जाएगा, जिससे की पुलिस बल की कमी न हो। 30 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन


रविवार को एसएसपी ने की चेकिंग
मुरादाबाद। डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस को एक जनवरी तक सतर्क रहने और कड़ी चेकिंग के निर्देश दिए हैं, इसके मद्देनजर रविवार को एसएसपी जे रविंदर गौड ने तीन दिन तक चेकिंग अभियान की शुरूआत की। रविवार कोएसएसपी कांठ रोड पर पहुंचे। उन्होंने अपने सामने ही वाहनों की चेकिंग कराई। इस दौरान पुलिस ने न केवल वाहनों के कागज बल्कि वाहन चालकों के बैगों की भी तलाशी ली कि उनके पास संदिग्ध सामान तो मौजूद नहीं है। सुबह नौ बजे से ही शुरू हुआ चेकिंग अभियान देर शाम तक जारी रहा।

शराब की दुकानों से लेकर होटलों पर भी नजर
मुरादाबाद। एसएसपी ने बताया कि नए साल के मद्देनजर शराब की दुकानाें, होटलों के आसपास भी पुलिस की टीमें लगातार गश्त करेंगी। करीब 25 होटल और बैंक्वेट हॉल में नए साल को लेकर पार्टियों का आयोजन हर साल किए जाने की जानकारी मिली है, जहां पर पुलिस की नजर रहेगी। हुड़दंग कर अगर बेवजह किसी को परेशान किया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर उसको हवालात में डाल दिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, सभी थाना प्रभारियों को निर्देश है कि हुड़दंगी कोई भी हो कार्रवाई में ढील न बरती जाए। बाइकों से स्टंट करने वालों से लेकर कारों को रास्ते में खड़ी कर शराब पीने वाले भी पकडे़ जाएंगे।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान युवक के पास मिला तमंचा
मुरादाबाद। रविवार को दोपहर के वक्त कांठ रोड पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इस दौरान महिला दरोगा निशा खटाना ने एक पीएसी तिराहे के पास संदिग्ध युवक को चेकिंग के लिए रोका। उसकी तलाशी ली गई तो एक तमंचा बरामद हुआ है। पकड़ा गया युवक मयंक निवासी कांशीराम नगर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें