मूंढापांडे थानाक्षेत्र में ढाबा संचालक को गोली मार दी गई। घटना के समय वह घर से ढाबे पर जा रहे थे। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिरणखेड़ा निवासी जसपाल(48) का मनकरा मोड़ के पास ढाबा है। रविवार रात वह बाइक पर सवार होकर ढाबे पर जा रहे थे। हिरणखेड़ा गणेश घाट के बीच उन्हें चार बदमाश मिल गए। उन्होंने ढाबा संचालक को घेर लिया और गोली मारी दी। जिसमें वह घायल हो गए। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। जसपाल ने फोन से इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन आ गए और वह घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद पुलिस भी आ गई। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ढाबा संचालक के परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। इसके अलावा घटना की जांच की जा रही है। घायल और उसके परिजनों के बयान अलग अलग हैं।