फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी सहित चार पर हत्या की एफआई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइन में दो माह पहले संदिग्ध हालत में हुई युवक की मौत के मामले में उसकी पत्नी सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

चक्कर की मिलकर निवासी शिकायतकर्ता गफ्फार ने बताया कि उसका बेटा मुजम्मिल अपनी पत्नी आयशा के साथ चक्कर की मिलक मे किराए के मकान में रहता था। आरोप है कि 11 जून को उनके मोहल्ले में रहने वाले नासिर ने बताया कि मुजम्मिल की हालत खराब है। उसे आस पड़ोस के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर गफ्फार अपने बेटे फैजान और उसके दोस्तों के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां से मुजम्मिल को उपचार के लिए जिला अस्पताल से कॉसमॉस अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में मुजम्मिल ने बताया कि अब वह बचेगा नहीं, आयशा, मो. रफी, शमा परवीन और सैफ जावेद ने जहर दिया है। बच्चों का ध्यान रखना ,इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। न ही इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर आरोपी आयशा, मो. रफी, शमा परवीन और सैफ जावेद के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें