मझोला थाने के पीछे गांगन नदी के पुल पर अवैध वसूली करने वाले लोग फरार हो गए। शुक्रवार को पुलिस ने लकड़ी के इस पुल पर छापा मारा तो वहां कोई नहीं मिला। अब लोग बिना रुपये चुकाए ही पुल से पार हो रहे हैं।
मझोला थानाक्षेत्र थानाक्षेत्र में मलकद्दा, लोधीपुर, उत्तमपुर बहलोलपुर, खदाना समेत कई गांवों की सुविधा के लिए लकड़ी का पुल बनाया गया था। नदी में पानी आने के बाद इस पुल का इस्तेमाल किया जाता रहता है। पिछले कुछ समय से यहां कुछ लोगों ने उगाही शुरू कर दी था। जिससे क्षेत्र के लोग खासे परेशान हो रहे थे। बाइक वालों से बीस रुपये वसूले जाने लगे। पैदल पुल पार करने वालों से भी पांच से दस रुपये लिए वसूले जाने लगे। मझोला थाने से चंद कदमों की दूरी पर हो रही उगाही की खबर ‘उमर उजाला’ ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपते ही होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने पुल पर छापा मारा। लेकिन पुलिस से पहुंचने से पहले ही उगाही करने वाले फरार हो गए। अब लोग बिना रुपये चुकाए ही पुल से गुजर रहे हैं। उगाही बंद होने के बाद सैकड़ों लोगों को राहत मिली।