फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा से बाहर हुए दरोगा पद के अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती के लिए रविवार को 23 वीं वाहिनी पीएसी में दौड़ के दौरान तीन अभ्यर्थी गश खाकर गिर गए। दौड़ पूरी न करने वाले नौ अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर कर दिया गया। दरोगा भर्ती परीक्षा के पहले दिन की रिपोर्ट भर्ती मुख्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि 2016 में दरोगा के लिए भर्ती निकली गई थी। इसके लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास कर ली थी। उनकी पांच किलोमीटर की दौड़ परीक्षा शुरू हुई है। रविवार को 23 वीं वाहिनी पीएसी में भी 410 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। 403 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आए थे। रविवार सुबह तीन अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान गश खाकर गिर गए, उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इन अभ्यर्थियों केनाम बरेली निवासी कासिफ, रवि निवासी पीलीभीत और गाजियाबाद के लोनी निवासी गौरव हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों अभ्यर्थियों को छुट्टी दे दी गई, इसके बाद उनके परिजनों को बुलाकर अभ्यर्थियों को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। तीनों अभ्यर्थी दरोगा पद की परीक्षा से बाहर हो गए हैं। इनके अलावा नौ अभ्यर्थी ऐसे हैं जो दौड़ ही पूरी नहीं कर सके। इन अभ्यार्थियों को भी दरोगा पद की परीक्षा से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें