फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिसों से आगे नहीं बढ़ी अवैध कालोनियों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलराें ने कटघर- मझोला थाना क्षेत्रों से होकर गुजर रहे नगर निगम के नाले को पाटकर बेच डाला। मैनाठेर की पुलिया के पास नाले के कलेजे पर 1000 से अधिक अवैध निर्माण हो चुके हैं। नगर निगम अफसर इस हकीकत अंजान नहीं हैं। लेकिन सरकारी जमीन पर हो रहे कब्जे से सभी आंखें फेर रखी हैं। एमडीए भी यहां अवैध निर्माण रोकने से किनारा रहा है।
ढक्का और मियां कालोनी के बीच मैनाठेर की पुलिया के पास से गुजर रहा नगर निगम का यह नाला शहर के बड़े हिस्से का पानी लेकर करुला तक पहुंचता है। इस नाले को मैनाठेर की पुलिया के पास अवैध कब्जों से पाट दिया गया है। प्रापर्टी डीलर यहां मिट्टी से भराव करके नाले को छोटे - छोटे भूखंड बनाकर बेच रहे हैं। नाले के भीतर तमाम अवैध निर्माण हो चुके हैं। इस दौरान नगर निगम ने कभी भी इन अवैध निर्माणों को रोकने की कोशिश नहीं की। एमडीए के अभियंताओं ने भी बगैर मानचित्र सरकारी भूमि पर हो रहे इन अवैध निर्माणों को रोकने का प्रयास नहीं किया। इस पूरे इलाके में 90 फीसदी से भी अधिक बगैर मानचित्र पास कराए अवैध रूप से हुए हैं। मौजूदा समय में भी तमाम अवैध निर्माण चल रहे हैं। एमडीए के अभियंता यहां जाते जरूर हैं लेकिन कार्रवाई कभी नहीं की गई। नगर निगम भी अवैध निर्माण रोकने का पल्ला एमडीए पर झाड़कर अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है। अपनी भूमि पर हो रहे कब्जे को रोकने के लिए निगम की ओर से अभी तक कोशिश नहीं की गई है।
विज्ञापन



अवैध निर्माण ध्वस्त कराएंगे: महापौर
मुरादाबाद। महापौर विनोद अग्रवाल का कहना है कि सोमवार को टीम भेजकर मामले में कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने कहा कि पूर्व की सपा सरकार के समय में इस नाले को पाटकर लोगों ने अवैध कब्जे किए थे। इस समय में भी यदि कोई ऐसा कर रहा है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन



अवैध निर्माणों पर होगी कार्रवाई: वीसी
मुरादाबाद।
एमडीए वीसी कनक त्रिपाठी का कहना है कि प्राधिकरण की सीमा के भीतर कहीं भी अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। जिस इलाके में अवैध निर्माण की शिकायतें मिलेंगी वहां के अवर अभियंता और जोन प्रभारी की जवाबदेही तय की जाएगी। टीम भेजकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त और सील कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें