फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे बाइक सहित खड़े व्यक्ति को ट्रक ने मारी टक्कर , मौके पर मौत-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी (मुरादाबाद)। डिलारी थानाक्षेत्र में सुरजननगर मार्ग पर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहे एक युवक को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से नाराज होकर परिजनों ने कई गांवों के लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया, ट्रक चालक वहां से भाग निकला। आक्रोशित भीड़ का गुस्सा शांत करने में पुलिस फेल हुई। करीब दो घंटे तक जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की। सूचना पर सांसद सर्वेश सिंह के विधायक पुत्र ने वहां पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन

डिलारी के अदलपुर गांव निवासी रामचरन सिंह ने बताया उनके भतीजे चेतन कुमार (24) की 22 दिन पहले ही मिश्रीपुर निवासी प्रवेश से शादी हुई थी। चेतन अपनी पत्नी को रविवार को उसके मायके ले जा रहा था, वह घर पर पत्नी से यह कहकर निकला कि वह तैयार हो जाए, वह खुद सेविंग करवाकर आता है। रामचरन ने बताया कि सेविंग करवाने के लिए जाते वक्त रास्ते में चेतन के मोबाइल पर फोन आया तो वह करनपुर गांव के पास बाइक रोककर मोबाइल पर बात रहा था, इस दौरान ही पीछे से आ रहे दस टायरा ट्रक ने अनियंत्रित होने के कारण चेतन को टक्कर मार दी। चेतन की मौके पर ही मौ हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना चेतन के परिवार वालों को दी। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। परिवार वाले मौके पर पहुंचे और उन्होंने चेतन का शव देखा तो आक्रोशित हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिवार वालों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से मना कर दिया और मुआवज की मांग को लेकर वहां पर जाम लगा दिया। इस दौरान वहां पर परिवार वालों का साथ देने के लिए करनपुर, सलारपुर, अदलपुर गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। सड़क पर प्रदर्शन करते हुए पुलिस से ट्रक चालक व ट्रक मलिक को बुलाने की मांग करने लगे। भीड़ को देख पुलिस के हाथ पैर फूल गए। सूचना पर पहुंचे सांसद कुंवर सर्वेश कुमार के विधायक पुत्र सुशांत कुमार ने लोगों को समझाया, उसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। चेतन के ताऊ की तहरीर पर ट्रक मालिक व अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ट्रक नंबर के आधार पर चालक और ट्रक मालिक की तलाश की जा रही है।

हाथों की मेंहदी छूटने से पहले ही उजड़ गया सुहाग
डिलारी। चेतन की शादी 9 मार्च 2019 को पास के गांव मिश्रीपुर निवासी प्रवेश के साथ हुई थी। सेविंग कराने के लिए घर से निकला चेतन जब वापस नहीं आया तो पत्नी को चिंता हुई। इस दौरान परिवार वालों के जरिए उसको पता चला कि चेतन की सड़क हादसे में मौत हो गई है तो वह सन्न रह गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया, लोगों का बस यही कहना था कि हाय ये क्या हो गया। हाथों की मेंहदी छूटने से पहले ही प्रवेश का सुहाग उजड़ गया। प्रवेश पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह तो अपने सुहाग की मौत के गम में बार बार बेेहोश होकर सड़क गिर जाती , यही हाल मां कृष्णा , बहन बबली और पिता मघन सिंह का था।
विज्ञापन


पड़ित परिवार को मदद दिलाने का दिया आश्वासन
डिलारी। बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत कुमार ने पीड़ित परिवार को सरकारी राहत कोष से हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार से कहा कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें