फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में पलटी एसपी देहात की कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सर्दियों में रात के वक्त कोहरे के कारण हादसे हो रहे हैं। भगतपुर में लूट की वारदात के बाद जानकारी करने के लिए जा रहे एसपी देहात उदय शंकर सिंह की कार धारक नगला के पास गड्ढे में जा गिरी। कार के एयर बैग खुल गए, जिससे एसपी की जान बच गई। हादसे में तीन सिपाही जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह भगतपुर की तरफ जा रहे थे। कार सिपाही अभयपाल सिंह चला रहे थे, दो सिपाही आरपी सिंह और सूरज यादव भी उसमें सवार थे। कार जब नारक नगला के पास पहुंची तो कोहरे के कारण गड्ढा नहीं दिखा और कार पलट गई। हादसे में तीनों सिपाही के साथ ही एसपी को भी चोट आई। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार है। एसपी ने बताया कि हादसे के दौरान मदद के लिए आए एक दरोगा की कार भी गड्ढे में गिरी। लेकिन सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें