फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद और डीएम को एके 47 से उड़ाने वाला आरोपी भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सांसद सर्वेश सिंह और डीएम राकेश कुमार सिंह को एके 47 से उड़ाने की धमकी देने वाला रोहिताश सिंह मंगलवार को जेल चला गया। जेल जाने से पहले उसने मीडिया से कहा कि वह इंसाफ की जंग लड़ रहा है। बोला, कश्मीर में आतंकियों के समर्थक पत्थरबाज रिहा हो रहे हैं और उसे गरीबों के हक की आवाज उठाने पर साजिशन देशद्रोही बनाया जा रहा है। रोहिताश ने कहा कि इस अन्याय के खिलाफ वह भूख हड़ताल पर है और जल्द धर्म भी बदलेगा। बोला, जेल से छूटकर भी इंसाफ की लड़ाई जारी रखेगा।
सांसद के निजी सचिव चंद्रपाल सिंह की तहरीर पर ठाकुरद्वारा पुलिस ने तीन दिन पहले गांव ख्वाजपुर धनतला निवासी रोहताश सिंह के खिलाफ सांसद और डीएम को एके 47 से उड़ाने की धमकी देने, देशद्रोह और आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। चार दिन पहले रोहिताश ने अपने एफबी अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर सांसद और डीएम को धमकी दी थी। उसने गांव के राशन डीलर पर गरीबों का राशन हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा था कि सांसद और डीएम पर राशन डीलर को बचा रहे हैं। रोहिताश ने आतंकियों और नक्सलियों से मिलकर दोनों को सबक सिखाने की धमकी दी थी। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। मंगलवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में रोहिताश को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जेल जाने से पहले कचहरी में उसने कहा कि गांव के लोगों को महीनों से राशन नहीं मिला। मरे लोगों के नाम पर राशन बांटा जा रहा है। बोला, मैंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई तो मुझे देशद्रोही बना दिया। उसने कहा कि जेल जाने से इरादों पर फर्क नहीं पड़ेगा। उसने कहा कि वह दो दिन से भूखा है, जेल में भी भूख हड़ताल करेगा और जल्द धर्मांतरण भी करेगा।
विज्ञापन



पुलिस ने कर ली थी मेरे एनकाउंटर की तैयारी
मुरादाबाद। रोहताश का आरोप है कि पुलिस पुराने अपराधियों को तो पकड़ नहीं पा रही। इंसाफ की लड़ाई लड़ने वालों को अपराधी बनाने में जुटी है। उसने कहा कि पुलिस ने कुछ लोगों के दबाव में उसके एनकाउंटर की तैयारी कर ली थी। बोला, यदि मामला मीडिया में नहीं उछलता तो पुलिस उसे मार डालती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें