फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
train accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और कपूर कंपनी पुल के बीच बुधवार सुबह सहारनपुर रेल लाइन पर एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसका शव दो टुकड़ों में ट्रैक पर पड़ा मिला। जीआरपी ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई थी। जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसने पटरी पर गर्दन रखी थी।

विज्ञापन

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास सहारनपुर रेल लाइन नंबर चार पर सुबह 22 वर्षीय एक युवक का शव दो टुकड़ों में मिला। उसकी गर्दन धड़ से अलग थी। ट्रैक पर निरीक्षण कर रही पेट्रोलिंग टीम ने शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी।

इसके बाद जीआरपी को सूचना दी गई। जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव का पंचनामा भरा गया। मृतक की जेब या मौके से कोई ऐसा प्रपत्र नहीं मिला है। जिससे उसकी पहचान की जाए। जीआरपी थाना के कार्यवाहक प्रभारी विजेेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जीआरपी के अलावा सिविल थानों में इसकी सूचना भिजवा गई है कि पहचान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें