दोमाना। सोमवार शाम से लापता चल रहे पांच वर्षीय बालक इशाक का शव बुधवार को रणवीर नहर से मिला। सोमवार शाम को इशाक दोमाना क्षेत्र में रणवीर नहर किनारे बने गुज्जरों के डेरे से अचानक लापता हो गया था। परिवार ने उसके नहर में बहने की आशंका जताई थी। बुधवार को दोपहर के समय शव बख्शीनगर पुली के करीब रणवीर नहर से मिला। यहां से वह उसे दफनाने के लिये ले गए। ब्यूरो