फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट घोटाले में एक और कंडक्टर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रोडवेज के टिकट घोटाले में एक और कंडक्टर निलंबित कर दिया गया। मुरादाबाद मंडल में आने वाले बिजनौर डिपो के कंडक्टर आशुतोष पर कार्रवाई की गई है। जबकि बीस संविदा कंडक्टरों के कार्य की समीक्षा की जा रही हैं। समीक्षा के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अलीगढ़ और आगरा के अलावा मुरादाबाद में भी रोडवेज में टिकट घोटाले सामने आया है। इस मामले में एसटीएफ भी जांच कर रही है। मुरादाबाद में जांच में पीतल नगरी के कंडक्टर गौरव कश्यप और तारा चंद्र की संलिप्तता सामने आई। दोनों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा बिजनौर डिपो के कंडक्टर आशुतोष को निलंबित किया गया है। जून, जुलाई और अगस्त माह में कंडक्टरों ने हाथ से बनी पर्ची बनाकर यात्रियों को दी थी। जबकि मशीन से पर्चियां नहीं मिलीं। जिससे इन्होंने विभाग को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। बिजनौर में बीस संविदा कंडक्टरों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। पूरे मामले की समीक्षा की जा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि अब तक तीन कंडक्टरों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें