फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव में बुधवार दोपहर एक युवती ने पंखे पर लटकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नागफनी थाना पुलिस के मुताबिक बंगला गांव निवासी बबली (22) पुत्री शंकर लाल मोहल्ले में ही ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। बुधवार को वह घर पर अकेली थी। अपराह्न में करीब चार बजे मां घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में बबली पंखे पर फंदा लगाकर लटकी हुई थी। उसे देख मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतारा गया। पुलिस के मुताबिक मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की एक बहन और एक भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें