फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए ने शहर में 17 अवैध निर्माण सील किए-City

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एमडीए ने गुरुवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 अवैध निर्माणों को सील कर दिया। यह सभी निर्माण बगैर एमडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए किए जा रहे थे। एमडीए की कार्रवाई से शहर में खलबली मच गई है। एमडीए ने रामपुर और संभल रोड पर हो रहे ताबड़तोड़ अवैध निर्माणों के खिलाफ भी बड़े एक्शन की तैयारी की है। अगले एक - दो दिन में एमडीए यहां हुए 90 फीसदी से अधिक अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन

वीसी कनक त्रिपाठी के आदेश पर एमडीए के सचल दस्ते ने गुरुवार को पुलिस की मदद से सोनकपुर में राजवती देवी, शाहिद हुसैन, जाबिर हुसैन, राकेश कुमार, आयुष ग्रीन कालेानी में जोनी वर्मा, सीमा देवी, राहुल कुमार, सोमपाल, राशिद, संतोष वर्र्मा मोरा में राजेंद्र सिंह, एसके शर्मा, सतेंद्र सिंह, वीके सिंह के अवैध निर्माणों को सील कर दिया। कांठ रोड पर शिराज अंजुुम द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण को भी एमडीए की टीम ने सील कर दिया। बिशनपुर रोड हड्डी मिल मौहम्मद शानू और दिलशाद हुसैन के अवैध निर्माण सील कर दिए गए। स्टेशन रोड पर एमडीए के सचल दस्ते ने मोहम्मद आसिफ का अवैध निर्माण सील कर दिया। वीसी कनक त्रिपाठी का कहना है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ चल रहे अभियान में तेजी लाई जाएगी। जहां कहीं भी अवैध निर्माण रहे हैं उन्हें सील किया जाएगा और उनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। कटघर, मझोला और गलशहीद थाना क्षेत्र में बगैर मानचित्र के हुए बेहिसाब अवैध निर्माणों पर एमडीए जल्द कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें