फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के शेरुआ अगवानपुर में हापुड़ की एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। रविवार सुबह पति उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा तो घटना की जानकारी हो पाई। महिला के साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया था। जिनके खिलाफ उसने कार्रवाई के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिए थे। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उलटा आरोपी उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं। जिससे तंग आकर उसने अपनी जान देने का प्रयास किया है। पुलिस और मजिस्ट्रेट ने पीड़िता के बयान दर्र्ज किए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित महिला हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। महिला ने बताया कि दस साल पहले उसकी शादी हुई थी। महिला का कहना है कि दुर्घटना में उसके पति की मौत हो गई थी। तब उसने दूसरे युवक से शादी कर ली। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने गांव के एक व्यक्ति से कर्ज लिया था। इसी का दबाव बनाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों ने भी उसे काम दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला ने इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लि ए थाने में तहरीर दी तो उसके पति ने उसे छोड़ दिया। तब गांव के तीसरे युवक ने उससे शादी कर ली और उसकी मदद की। पिछले एक साल से वह शेरुआ में रह रही थी। लेकिन आरोपी अब भी उस पर दबाव बना रहे हैं। फोन उ से जान से मारने की धमकी दी है। जिससे तंग आकर उसने रविवार को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। पति उसका निजी अस्पताल में इलाज करा रहा था। गुरुवार को वह झुलसी हालत में महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और भर्ती करा दी। अस्पताल की ओर से थाने में पीआई भेजी गई। तब पुलिस और मजिस्ट्रेट बयान देने पहुंचे। महिला को गंभीर हालत में मेरठ भेज दिया गया। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि घटना हापुड़ के बाबूगढ़ की है। हापुड़ पुलिस को घटना की जानकारी भिजवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें