फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ झुकने से गिरी जेल की दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जेल की चारदीवारी पर लगा पेड़ बािरश में झुकने से शुक्रवार रात जेल परिसर की दीवार गिर गई। रात होने के कारण इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। दिन होता तो इस व्यस्ततम मार्ग पर हादसा हो सकता था। कालोनी के लोग कई बार पेड़ कटवाने की मांग कर चुके हैं। हालांकि इस दीवार का कैदियों की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

जेल के पीछे की ओर से आम रास्ता है। यहां जेल की चारदीवारी के किनारे अंदर की ओर लगा पेड़ दो सप्ताह से तिरछा था। लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की थी। क्षेत्रीय पार्षद डिंपल सिंह अश्क ने इसकी लिखित शिकायत नगर आयुक्त ने की थी। नगर आयुक्त ने जेई को भेजकर इसका सर्वे कराया था। उसके बावजूद पेड़ काटने की अनुमति नहीं मिली। शुक्रवार रात में बारिश में पेड़ और तिरछा हो गया, जिससे दीवार पीछे की ओर गली में गिर गई। इससे ईंट नाले और गली की बिखर गए। पार्षद डिंपल सिंह ने बताया कि यदि दीवार दिन में गिरती तो हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें