फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य नगर स्वास् थ्य अधिकारी रहे चिकित्सक से होगी रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम ने अब मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी रहे चिकित्सक पर शिकंजा कस दिया है। नगर निगम के संसाधनों का दुरुपयोग करने के चलते उनसे रिकवरी की जाएगी। वह सीयूजी सिम को अपने साथ ले गए थे और सरकारी गाड़ी से कई जिलों में अपने परिचितों के यहां भ्रमण किया था।
विज्ञापन

मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर ज्वाइन करने के साथ ही डा. जेपी यादव पर लापरवाही और विभागीय कार्यों में रुचि न लेने के आरोप लगे थे। उन्होंने शुरूआत में छोटी गाड़ी के बदले बड़ी की मांग की थी। नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने उनको नई बोलेरो मंगवाकर दी । उसके बाद वह कार और चालक को लेकर संभल सहित कई जिलों में अपने परिचितों के यहां घूमने गए। इसके लिए उनको नोटिस जारी किया जा रहा है। इनकी रिकवरी कराई जाएगी। बोलेरो के चालक के बयान दर्ज कर गाड़ी भ्रमण की रिकवरी का एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग में जरूरी फाइल पर रिपोर्ट लगाने के बदले रुपयों की मांग की थी। इसकी रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को भिजवाई जा रही है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में न पहुंचने की होगी जांच
नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. जेपी यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में नहीं गए थे। जबकि उनको उस कार्यक्रम में मौजूद रहने के लिखित आदेश दिए थे। कई बार फोन लगावाने पर काल तक रिसीव नहीं की गई। जिसेे गंभीर लापरवाही मानते हुए जांच कराई जा रही है। इसकी रिपोर्ट मंडलायुक्त को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें