मैनाठेर थानाक्षेत्र के गुरेर गांव में शनिवार को पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
गुरेर गांव में शनिवार सुबह रुपयों के विवाद में दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए थे। उनमें मारपीट हुई, इसके बाद लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले थे। कुछ ही देर में एक दूसरे को निशाना बनाते हुए जमकर फायरिंग की गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावरों ने पुलिस को भी निशाना बनाकर पथराव किया। पुलिस टीम पर फायरिंग भी गई। जिसमें पुलिस वालों ने छिपकर अपनी जान बचाई थी। इस घटना में पुलिस ने शफात, आरिफ, मुस्तफा, मुर्तजा, मोहम्मद कारिफ, मोहम्मद निजात, गुड्डू, सफेशल, आफताब और नसीम और दूसरे पक्ष के असलम, इरशाद, मुमताज, अकरम, कासिम, नवाब, फिरोज, रईस आलम, शबाबुल, और मुस्तफा के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में मैनाठेर पुलिस ने मुस्तफा पुत्र शाहिद, मुस्तफा पुत्र शमशेर और कासिम पुत्र अली हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस बाकी आरोपियाें की तलाश में जुटी है।